Posts

Image
       वैशाख माह 2021 के व्रत,पर्व एवं त्योहार                                             आज की इस पोस्ट में वैशाख महीने में पड़ने वाले समस्त व्रत, त्योहार आदि के विषय में आप जानेंगे।  वैशाख महीना 2021 कब से शुरू हो रहा है? तथा कब तक चलेगा।  पूरे महीने में कौन-कौन से व्रत पड़ेंगे  तथा उनका क्या महत्व है।   28 अप्रैल 2021 से वैशाख माह का शुभारंभ हो रहा है। द्वितीया तिथि की हानि होने के कारण कृष्ण पक्ष 14 दिनों का रहेगा।  28 अप्रैल 2021 से 11 मई, 2021 तक वैशाख कृष्ण पक्ष तथा 12 मई 2021 से 26 मई 2021 तक शुक्ल पक्ष रहेगा।  28 अप्रैल 2021 दिन बुधवार से पूरे महीने भर सतुआ, जल पूरित, कुंभ, छाता, जूता आदि का दान करना चाहिए।  इस दिन पीपल के मूल में तुलसी से भगवान विष्णु की पूजा का अत्यंत महत्व बताया गया है।  आज ही के दिन भगवती विंध्यवासिनी का महाघटाभिषेक भी किया जाता है।  नेपाल में साखू यात्रा, रत्नागिरी में भगवती दुर्...
Image
                           चैैत्र पूर्णिमा 2021 सनातन हिंदू धर्म में तिथि मुहूर्त आदि का अत्यंत महत्त्व माना जाता है। चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि भारतीयों के नव वर्ष की प्रथम पूर्णिमा होती है। चैत्र पूर्णिमा कब पड़ रही है? इस दिन क्या करना चाहिए? क्या नहीं करना चाहिए? इसका क्या महत्व है? पूर्णिमा को किन उपायों से हम अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं? आदि समस्त प्रश्नों के उत्तर के साथ में काशी से सतीश चंद्र पांडेय, "आचार्य कश्यप" उपस्थित हूं। आपका हमारे ब्लॉग पर हार्दिक स्वागत है। आप इस सम्बंध में वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल का भी अनुसरण कर सकते हैं   👇👇                                           चैैत्र पूर्णिमा व्रत विधि माहात्म्य चैत्र पूर्णिमा को स्नान दान कथा श्रवण आदि का बहुत ही महत्व हमारे शास्त्रों में बतलाया गया है। आइए सबसे पहले इस वर्ष 2021 में चैत्र पूर्णिमा का मुहूर्त ज...
Image
  चैत्र शुक्ल पक्ष "कामदा एकादशी" व्रत कथा चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से जाना   जाता है। यह एकादशी समस्त कामनाओं की पूर्ति करने वाली कही गई है तथा ब्रह्म हत्या तुल्य पापों तथा पिशाचत्व को नाश करने वाली कही गई है। कामदा एकादशी का व्रत करने, इसकी कथा सुनने तथा पढ़ने से वाजपेय यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है। जी हां,  चैत्र शुक्ल पक्ष में पडने वाली कामदा एकादशी की कथा तथा महत्व को लेकर मैं काशी से सतीश चंद्र पांडेय "आचार्य कश्यप" उपस्थित हूं। आपका हमारेब्लॉग पर हार्दिक स्वागत है। यदि आप पहली बार आए हैं तो ब्लॉग को अवश्य  सब्सक्राइब कर लें तथा इसी तरह के प्रामाणिक व्रत त्योहार ज्योतिष कथा वास्तु आदि के संबंध में वीडियो देखने के लिए नोटिफिकेशन पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब अवश्य कर ले।                                    चैत्र शुक्ल पक्ष एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह अत्यंत...

वास्तुशास्त्र, वास्तु शब्द का अर्थ

Image
  वास्तु     वास्तु के सम्बंध में शास्त्रीय एवं प्रामाणिक वीडियो देखने के लिए यूट्यूब पर जाएँ।                      हमारे शास्त्रों में वास्तुपुरुष का आविर्भाव और उनका इस पृथ्वी पर अधिकार सम्बंधित सभी चीजें उपलब्ध हैं, भवन,मंदिर, प्रासाद, बाग, बगीचे,तालाब,बावड़ी,कुंआ,जलाशय आदि जो भी निर्माण हम इस पृथ्वी पर करते हैं उनमें वास्तु विचार, वास्तु यज्ञ, वास्तुशांति आदि करते है और करना भी चाहिए, शास्त्रोक्त विधान से वास्तु,हस्तनिर्मित कुंडली,ग्रहबाधा, अनुष्ठान आदि समस्त विषयों का पूरा सच PURA SACH जानने के लिए हमे मेल करें,                     पं0 सतीश चन्द्र पाण्डेय "आचार्य कश्यप"                         काशी, वाराणसी

🌷पुरुष-प्रकृति🌷

Image
 पुरुष-प्रकृति                           🙏पुरूष-प्रकृति🙏 पुरुष प्रकृति के रूप मेँ हरि ने रच डाला सारा संसार एक दूसरे से मिलने का बना दिया संयोग विचार। शोभा प्रकृति तभी पाती जब साथ पुरुष का मिल जाए पुरुष बिना यह प्रकृति अधूरी और प्रकृति बिन यह संसार। जीवन क्या है प्रकृति पुरुष है मरण बिछोह है दोनो का हम एक दूजे को समझे और रचे नित नयी सृष्टि अपार।। पुरुष प्रकृति के रूप मेँ हरि ने रच डाला सारा संसार।।                             कश्यप                           05-11-12               https://www.youtube.com/c/AcharyaKashyap

लघु कृति

Image
  फिर वही करुण क्रन्दन ! हृदय को विदीर्ण करता भयावह मुख मुद्रा तपता जलता बदन चंदन । फिर वही करुण क्रन्दन ।। क्रोधातिरेक से काँपता हुआ हाथ अपने नब्ज़ अपनी नापता हुआ , थरथराती पुतलियाँ नसोँ मेँ नील रक्तस्पंदन । फिर वही करुण क्रन्दन ।।                                 कश्यप                                     04-11-12               https://www.youtube.com/c/AcharyaKashyap

❣️सर्व शक्तिमान दिल?❣️

Image
                        ❣️ सर्व शक्तिमान दिल ❣️ शरीर विज्ञान में सबसे जटिल कार्य- कलाप मुझे दिल का जान पडता है। सबसे बडी जिम्मेदारी दिल को दी गयी है हमारे इस भौतिक शरीर मे। कोई विपत्ति आते देखकर यह जोरों से धडकने लगता है । जब वियोग उत्पन्न हो तो यही दिल विरह वेदना मे तडपता भी है और तब हम कहते हैं कि अमुक के बगैर दिल लगता नहीं । जब प्रेम-प्यार के बिषय की बात हो तो इस दिल का कार्य और बढ जाता है, बल्कि अगर ये कहें कि इस विषय की सारी जिम्मेदारी ही दिल सम्भालता है तो अतिशयोक्ति नहीं होगी। जब प्रेमी- प्रेमिका मिलते हैं तो उनके बीच जो लेन- देन होता है वो कुछ और नही दिल ही होता है॥ वो एक दूसरे का दिल ले लेते हैं, कैसे? मुझे नही पता । अगर प्रेम सम्बन्ध बिच्छेद होता है तो टूटना भी आखिर मे दिल को ही पडता है। दिल एक मन्दिर भी है। दिल एक घर भी है, कहते हैं इसमे बाकायदा रहा भी जा सकता है, कैसे? नही मालूम । साहित्यकारों , नाटककारों, गीतकारों, कहानीकारों आदि ने दिल के सम्बन्ध मे खूब लिखा है, पर शायद ये किसी ने नही लिखा की ये सारी जिम्मेवारी दि...