Posts

Showing posts from April, 2021
Image
       वैशाख माह 2021 के व्रत,पर्व एवं त्योहार                                             आज की इस पोस्ट में वैशाख महीने में पड़ने वाले समस्त व्रत, त्योहार आदि के विषय में आप जानेंगे।  वैशाख महीना 2021 कब से शुरू हो रहा है? तथा कब तक चलेगा।  पूरे महीने में कौन-कौन से व्रत पड़ेंगे  तथा उनका क्या महत्व है।   28 अप्रैल 2021 से वैशाख माह का शुभारंभ हो रहा है। द्वितीया तिथि की हानि होने के कारण कृष्ण पक्ष 14 दिनों का रहेगा।  28 अप्रैल 2021 से 11 मई, 2021 तक वैशाख कृष्ण पक्ष तथा 12 मई 2021 से 26 मई 2021 तक शुक्ल पक्ष रहेगा।  28 अप्रैल 2021 दिन बुधवार से पूरे महीने भर सतुआ, जल पूरित, कुंभ, छाता, जूता आदि का दान करना चाहिए।  इस दिन पीपल के मूल में तुलसी से भगवान विष्णु की पूजा का अत्यंत महत्व बताया गया है।  आज ही के दिन भगवती विंध्यवासिनी का महाघटाभिषेक भी किया जाता है।  नेपाल में साखू यात्रा, रत्नागिरी में भगवती दुर्गा का रथोत्सव भी होता है।  30 अप्रैल 2021 को संकष्टि गणेश चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। चंद्रोदय रात में 10:16 के बाद होगा । इसी दिन भगवती सती अनुसुइया की जयंती भी मनाई जाएगी। 1 मई
Image
                           चैैत्र पूर्णिमा 2021 सनातन हिंदू धर्म में तिथि मुहूर्त आदि का अत्यंत महत्त्व माना जाता है। चैत्र माह की पूर्णिमा तिथि भारतीयों के नव वर्ष की प्रथम पूर्णिमा होती है। चैत्र पूर्णिमा कब पड़ रही है? इस दिन क्या करना चाहिए? क्या नहीं करना चाहिए? इसका क्या महत्व है? पूर्णिमा को किन उपायों से हम अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं? आदि समस्त प्रश्नों के उत्तर के साथ में काशी से सतीश चंद्र पांडेय, "आचार्य कश्यप" उपस्थित हूं। आपका हमारे ब्लॉग पर हार्दिक स्वागत है। आप इस सम्बंध में वीडियो देखने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल का भी अनुसरण कर सकते हैं   👇👇                                           चैैत्र पूर्णिमा व्रत विधि माहात्म्य चैत्र पूर्णिमा को स्नान दान कथा श्रवण आदि का बहुत ही महत्व हमारे शास्त्रों में बतलाया गया है। आइए सबसे पहले इस वर्ष 2021 में चैत्र पूर्णिमा का मुहूर्त जान लेतेहैं।  दिनांक 27 अप्रैल 2021 को स्नान दान की पूर्णिमा  पड़ रही है।  पूर्णिमा प्रारंभ 26 अप्रैल 2021 को सुबह 11:44 मिनट अतः व्रत करने वाले 26 तारीख को भी व्रत कर सकते हैं। पा
Image
  चैत्र शुक्ल पक्ष "कामदा एकादशी" व्रत कथा चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से जाना   जाता है। यह एकादशी समस्त कामनाओं की पूर्ति करने वाली कही गई है तथा ब्रह्म हत्या तुल्य पापों तथा पिशाचत्व को नाश करने वाली कही गई है। कामदा एकादशी का व्रत करने, इसकी कथा सुनने तथा पढ़ने से वाजपेय यज्ञ के समान फल प्राप्त होता है। जी हां,  चैत्र शुक्ल पक्ष में पडने वाली कामदा एकादशी की कथा तथा महत्व को लेकर मैं काशी से सतीश चंद्र पांडेय "आचार्य कश्यप" उपस्थित हूं। आपका हमारेब्लॉग पर हार्दिक स्वागत है। यदि आप पहली बार आए हैं तो ब्लॉग को अवश्य  सब्सक्राइब कर लें तथा इसी तरह के प्रामाणिक व्रत त्योहार ज्योतिष कथा वास्तु आदि के संबंध में वीडियो देखने के लिए नोटिफिकेशन पाने के लिए हमारे यूट्यूब चैनल को भी सब्सक्राइब अवश्य कर ले।                                    चैत्र शुक्ल पक्ष एकादशी को कामदा एकादशी के नाम से जाना जाता है। यह अत्यंत पवित्र तथा मनोवांछित फल को देने वाली है। कामना की पूर्ति करने के कारण ही इसका नाम कामदा है। यदि कोई पिशाच योनि में भी पड़ा हुआ है तो उसकी मु